जमशेदपुर : न्यायालय परिसर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य के रूप में दूसरी बार निर्वाचित होने पर अधिवक्ता Anil Tiwari का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर Jamshedpur Minority Advocate Association की ओर से उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में अधिवक्ता गुड्डू हैदर, बेहज़ाद आसिफ, इरफान मल्लिक, एस.एम. अख्तर, मो. शमीम, शाकिर अहमद, मो. कमरूद्दीन, मो. जिब्रील अली, संजय तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे. इस मौके पर गुड्डू हैदर ने आशा व्यक्त की कि अनिल तिवारी के पुनः सदस्य चुने जाने से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू कराया जा सकेगा।
