डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा : बड़कुंवर गागराई एवं दिनेश कुमार
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें जयंती संस्मरण पक्ष के अवसर पर जैन पैलेस, घाटशिला में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर पुरोधा थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित की नई दिशा प्रदान की तथा अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में डॉ. मुखर्जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण और राष्ट्र की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि संस्मरण पक्ष केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर नहीं, बल्कि डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सपनों के सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन रोहित सिंह परमार धन्यवाद ज्ञापन हेमंत नारायण देव ने किया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन, शिवरतन अग्रवाल, बबलू प्रसाद, काजल महाकुंड, हराधन सिंह, गीता मुर्मू, राहुल पांडे, विश्वनाथ बेहरा, चन्दना मुर्मू, साकेत अग्रवाल, सुबोध सिंह,दीपक दंडपत, जगन्नाथ कालिंदी, ब्रजेश सिंह, मोंटू सिंह, साकेत अग्रवाल, महादेव महतो, कृष्णा शर्मा, राजाराम महतो, विजय पाण्डेय, कमलकान्त सिंह शुभेन्दु पात्र, महादेव महतो, अमरदीप शर्मा, तनुश्री नन्दा, जयन्त घोष, विजय पाण्डेय, काकुली सिंह, सजय महाकुड़, रबीना कौर, समेंत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

