जमशेदपुर : गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे झारखंड स्थित प्रधान कार्यालय का उद्घाटन स्वामी सोमेंद्र महाराज करेंगे। इस अवसर पर गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के संकल्प के साथ जम्मू वाले बाबा जी के नेतृत्व में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्व हिंदू परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल सम्मेलन, हिंदू पीठ और अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
Advertisements

Advertisements

