जमशेदपुर/तेलंगाना : रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आंदोलनरत रेल यात्री संघर्षणा समिति को ह्यूमन राइट्स मिशन ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. ह्यूमन राइट्स मिशन के नेशनल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं नेशनल डायरेक्टर डॉ. जयरामदास ने कहा कि समिति द्वारा उठाई गई मांगें जनहित एवं यात्रियों की सुविधा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की है कि यात्रियों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा समिति को जल्द सकारात्मक आश्वासन दिया जाए। डॉ. जयरामदास इन दिनों तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा एवं मूलभूत अधिकार मिलना आवश्यक है, जिसके लिए ह्यूमन राइट्स मिशन हमेशा आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी साईं प्रसाद भी मौजूद रहे।






