घाटशिला/जमशेदपुर : फुलपाल सैनी स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद आम लोगों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मस्जिद कमेटी के सचिव शकीरुद्दीन, अध्यक्ष तैय्यारी केसीआर, वाजिद अली, सदस्य शेख नासिर, नासिर अली, अमजद अली, सरफराज सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान रमजान और ईद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कमेटी की ओर से ऐलान किया गया कि इस साल फितरा की रकम 86 रुपये तय की गई है। सभी मुसलमानों से अपील की गई कि वे समय पर 86 रुपये फितरा अदा करें, ताकि जरूरतमंद और गरीब लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके. मौजूद लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
