जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित राजस्थान भवन में आज जन विकास मंच के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। यह अवसर जन विकास मंच की वर्षगांठ का भी था, जिसे पिछले वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व सौरभ विष्णु ने किया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरका जैन यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अंगद तिवारी, डॉ. राजू ओझा, रामजी राय, शशिकांत पांडे तथा मानगो पार्षद हेमंत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उनके द्वारा रचित संविधान ही आधुनिक भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
साथ ही, सौरभ विष्णु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि युवाओं का सामाजिक कार्यों और महापुरुषों के विचारों से जुड़ना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ विष्णु ने कहा कि डॉ. अंबेडकर उनके आदर्श हैं और वे उनके बताए मूल्यों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का मंत्र आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।
उन्होंने समाज से जाति और धर्म की दीवारों को तोड़कर समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में जब समाज वैचारिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब संविधान ही वह माध्यम है जो सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाए रखता है। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे ‘संवैधानिक नैतिकता’ के सिद्धांत को अपनाकर एक सशक्त और समरस समाज के निर्माण में योगदान दें। इस आयोजन की खास बात विभिन्न समुदायों की एकजुटता रही।