जमशेदपुर : शहर के जाने-माने समाजसेवी रवि जयसवाल एक बार फिर जरूरतमंद के लिए मददगार बनकर सामने आए हैं। अपनी सेवा भावना और मानवता के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले रवि जयसवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मिली जानकारी के अनुसार, कीताडीह निवासी सिख युवक सतपाल सिंह पिछले माह पंजाब में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें उसकी एक टांग टूट गई थी। वहां प्रारंभिक इलाज के बाद जब वह अपने घर लौटा, तो उसके पैर में लगातार दर्द और सूजन बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) और रांची स्थित रिम्स तक लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को जटिल बताया।
बताया जाता है कि सतपाल सिंह के पिता गुरुद्वारा में वजीर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह महंगे इलाज का खर्च उठा सके। इसी बीच गुरुनानक अस्पताल में युवक का ऑपरेशन तो करा दिया गया, लेकिन भारी-भरकम बिल के कारण उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था। इस कठिन परिस्थिति में कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी भी परिवार की सहायता में जुटी हुई थी।
जैसे ही इस मामले की जानकारी समाजसेवी रवि जयसवाल को मिली, उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से संपर्क किया और आर्थिक सहयोग प्रदान कर परिवार को राहत पहुंचाई। उनकी इस पहल से न सिर्फ मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकी, बल्कि परिवार को भी बड़ी चिंता से मुक्ति मिली।
पीड़ित परिवार ने रवि जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सहयोग को सराहनीय बताया। वहीं, रवि जयसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है और इससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जब तक ईश्वर उन्हें सेवा का अवसर देते रहेंगे, वह इसी तरह लोगों की सहायता करते रहेंगे।