जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था समेत अन्य मामलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. एसएसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को उचित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
