जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट पूरी तरह गोलमाल, दिशाहीन और जनविरोधी है। इस बजट में न बेरोजगारों के लिए कुछ है, न युवाओं के लिए, न छात्रों के लिए और न ही किसानों, महिलाओं, अनुबंधकर्मियों, वृद्धों एवं दिव्यांगजनों के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष(2017-18)नितीश कुशवाहा ने कहा कि यह बजट केवल कागजी आंकड़ों का खेल है। आम जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने मंत्री और अधिकारियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट पेश किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा से जूझ रही है, लेकिन बजट में इन ज्वलंत समस्याओं पर सरकार पूरी तरह मौन है। यह बजट “लूटो–खाओ–पकाओ” की नीति को दर्शाता है।
नितीश कुशवाहा ने इस जनविरोधी बजट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren की सरकार को झारखंड की जनता से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
