जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा पेश की गई बजट को आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया की सरकार द्वारा इस बजट को दिशुम गुरु बजट बताया जा रहा है जबकि ये बजट ढिशुम गुरु बजट है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तुत बजट से आम जनमानस को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिलने वाला है।
Advertisements

Advertisements
अप्पू तिवारी ने कहा कि सरकार को महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी योजनाओं से जोड़ने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही राज्य में रिक्त पड़े सरकारी पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की। आजसू पार्टी ने सरकार से जनहित को प्राथमिकता देते हुए बजट में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है।
