क्रिकेट : शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था
पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को तेज गेंदबाज शाहीन अफ्रीदी को हटाकर बाबर आजम को दोबारा सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन खबरें आ रही हैं कि शाहीन बोर्ड के इस फैसले से निराश हैं। पीसीबी ने अपनी रिलीज में शाहीन के हवाले से बयान जारी किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि शाहीन ने वो बयान दिया ही नहीं था और वह बिना पूछे उनके नाम से बयान चलाने से काफी नाराज हैं।
सिर्फ चार महीने में ही पद से हटे शाहीन….
शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। पाकिस्तान का पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिस कारण बाबर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। पीसीबी ने इसके बाद तीनों प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने की रणनीति पर काम किया। पीसीबी ने टेस्ट टीम की कमान शान मसूद, वनडे की कप्तानी मोहम्मद रिजवान और खेल के सबसे छोटे प्रारूप की जिम्मेदारी शाहीन को सौंपी थी। लेकिन महज चार महीने में ही पीसीबी का शाहीन से मोह भंग हो गया और उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

