जमशेदपुर : लौहनगरी में पहली बार बीटबॉक्सिंग और हिप-हॉप संगीत को जनजातीय संस्कृति के साथ जोड़कर भव्य कॉन्सर्ट ‘जोहार जैम’ का आयोजन किया गया। रविवार को साकची स्थित जीत परफॉर्मिंग आर्ट्स स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर, रांची और चाईबासा के 12 कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध रेडियो जॉकी (RJ) मनोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, एंकर शुभम पांडेय ने अपनी दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। आयोजन का नेतृत्व प्रसिद्ध बीटबॉक्सर चंद्रमोहन सोरेन उर्फ ‘द डार्क वॉइस’ ने किया।
कॉन्सर्ट में बीटबॉक्सिंग, रैप और हिप-हॉप की प्रस्तुतियों ने युवाओं को खूब आकर्षित किया। चंद्रमोहन सोरेन, विनय कश्यप, आरती मृधा, एक्सेल, रैपर एनजीआर, ट्राइबल जी सेवन, लिल फीनिक्स, एमजे सुमित, नेल्सन, डैम बॉय, सेरमा और लकी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. आयोजक चंद्रमोहन सोरेन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की जनजातीय कला एवं संस्कृति को आधुनिक संगीत से जोड़ना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। आयोजन में निनाद, जीत परफॉर्मिंग आर्ट्स स्टूडियो और जमशेदपुरटेनमेंट ने सहयोग किया। आयोजक ने सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।



