जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न यह चुनाव समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्याम जी तिवारी, महासचिव पद पर अभय पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर पांडेय तथा संयुक्त सचिव पद पर पवन उपाध्याय ने जीत दर्ज की। महेंद्र पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज की महत्वपूर्ण ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ के पदाधिकारी समाजहित, शिक्षा, सेवा और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
