चांडिल : लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जटाशंकर पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
