जमशेदपुर : ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन के नए कार्यकाल के तहत संगठन ने सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता, उत्कृष्ट कार्यक्षमता, समाज के प्रति समर्पण तथा संगठनात्मक गतिविधियों में पूर्व में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रमोद कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है. संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रमोद कुमार सिंह ने सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव, कार्यक्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार सिंह पूरी लगन, निष्ठा, समर्पण और कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई मजबूती और ऊंचाई प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रमोद कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल और निरंतर सफलता की कामना की।
