रांची : झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री ताजदार आलम की ताजपोशी के अवसर पर जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग रांची पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ताजदार आलम का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई. इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह सुमो ने कहा कि ताजदार आलम को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी और सम्मान सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार है। संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर बौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर हयात और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष कमाल खान समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर से पहुंचे सिख प्रतिनिधि……
जमशेदपुर से करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, चंचल भाटिया, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हरजीत सिंह समेत कई सिख समाज के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा सनी खान, रजत जी, बलबीर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई. प्रतिनिधियों ने ताजदार आलम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन और समाज के बीच मजबूत संवाद, जनसेवा तथा अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और संगठनात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।
