सरायकेला : जिला सरायकेला खरसावां के गम्हारिया के निवासी, झारखंड के मार्शल आर्टिस्ट अमित मोदक ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है। सरायकेला के रहने वाले अमित ने हैदराबाद में आयोजित “हाईएस्ट कराटे डिस्प्ले” कार्यक्रम में दमदार प्रदर्शन कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सहभागिता दर्ज की।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
*हजारों प्रतिभागियों के साथ बनाया रिकॉर्ड:*
हैदराबाद के गच्चीबाउली स्टेडियम में हुए इस मेगा इवेंट में देशभर से हजारों कराटे खिलाड़ियों ने एक साथ हिस्सा लिया। एक ही समय में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा कराटे तकनीक का प्रदर्शन कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया। अमित मोदक झारखंड से इस टीम का हिस्सा रहे।
अमित मोदक की यह उपलब्धि झारखंड के लिए गर्व का विषय है। वे लंबे समय से राज्य में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सरायकेला, जमशेदपुर और रांची में उनके प्रशिक्षण शिविरों से सैकड़ों युवा जुड़े हैं। उनके इसी समर्पण का परिणाम है कि आज राज्य के युवा मार्शल आर्ट्स की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
लगन से मिलती है वैश्विक पहचान ,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मौजूदगी ने झारखंड के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा दी है। अमित ने कहा, यह रिकॉर्ड मेरा नहीं, पूरे झारखंड का है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है। राज्य के खेल मंत्री और जिला प्रशासन ने अमित मोदक को बधाई दी है। जल्द ही सरायकेला में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।