जमशेदपुर : विजयदशमी की संध्या 21 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कदमा प्रखंड की ओर से उलियान मोड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के समीप शस्त्रपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष को समर्पित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और शस्त्रपूजन के साथ हुई. विहिप के जिला सहमंत्री उत्तम कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। यहां मीठे पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था के साथ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। साथ ही विसर्जन मार्ग में दुर्गा पूजा समितियों को सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर उत्कल दुर्गा पूजा, ठक्कर बापा क्लब, एलाइट दुर्गा पूजा तथा न्यू और ओल्ड दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप कदमा नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, आकाश राज, शंभू प्रमाणिक, सूरज छत्री, प्रदीप सिंह, जितेंद्र प्रमाणिक, सौमित्र सरकार, दुर्गावाहिनी की लक्की कर्मकार व संध्या कर्मकार सहित बजरंग दल और संकट मोचन हनुमान अखाड़ा के सदस्यों का योगदान रहा।


