जमशेदपुर : जेम्को आजाद बस्ती निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग रीना चक्रवर्ती को नौ महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही थी। आर्थिक परेशानी से जूझ रही महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह से मदद की गुहार लगाई. करनदीप सिंह ने मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के उपायुक्त के संज्ञान में पहुंचाया। उपायुक्त ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को जांच कर अविलंब पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए करनदीप सिंह ने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।
Advertisements
Advertisements

