घाटशिला : ‘ घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बाकी पंचायत के बाकी में समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन के द्वारा श्राद्धकर्म हेतु खाद्य सामग्री की मदद की गई । पनमुनी हांसदा के परिवार में विगत दिन उनके पति का लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया था । उसमें काफी पैसा खर्च होने के बावजूद भी नहीं बचा पाए जिसके कारण श्राद्धकर्म कम भी नहीं कर पा रहे थे ।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जैसे ही इसकी सूचना पनमुनी हांसदा के द्वारा डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन को दिया गया उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद परिवार को तुरंत खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी। मौके पर पवन हांसदा पंनमणि हसदा ,बसंती मुर्मू ,सोमय मुर्मू, दुलारी हेंब्रम, किशुन हंसदा आदि मौजूद थे।
