लोकतंत्र सवेरा/घाटशिला : एनएच-18 सर्विस रोड स्थित पावर फुटबॉल ग्राउंड के समीप फुलडूंगरी, घाटशिला में सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान होटल के प्रोपराइटर विक्रम सिंह रिंकू एवं उनके परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराना किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है।

होटल के प्रोपराइटर विक्रम सिंह रिंकू ने बताया कि सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों की सुविधा और परिवार के साथ बेहतर माहौल में भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहतर आतिथ्य एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होटल के संचालक को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्सवी रहा।
