जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में विजयी घोषित हुए अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. जिला बार एसोसिएशन भवन के द्वितीय तल्ला स्थित टेबल नंबर-9 के अधिवक्ताओं द्वारा श्री तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने उनकी जीत पर खुशी जताते हुए इसे न्यायिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया।


















इस मौके पर अधिवक्ता योगराज श्रीवास्तव, शंकर गोप, सरोज बोदरा तथा अधिवक्ता आर.सी. कर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
