जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित श्रीश्री शिव शीतला माता मंदिर परिसर में रविवार को छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से श्रीश्री शिव शीतला माता मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की स्थापना, पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के आय-व्यय का विवरण तथा आगामी नवरात्रि पर्व के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों, व्यवस्थाओं और समाज के सदस्यों की सहभागिता को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पिछले कार्यक्रमों के आय-व्यय से संबंधित जानकारी भी दी गई। साथ ही नवरात्रि आयोजन को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियों और तैयारियों पर विचार किया गया।
इस अवसर पर सीपी समाज के अध्यक्ष रूपेश साहू, महासचिव कन्हैया साहू, उपाध्यक्ष रामअवतार साहू, रामनाथ ठाकुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि साहू, पिंकी निषाद सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ आगामी धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा।
