जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), जमशेदपुर महानगर की ओर से 20 सितंबर को बिष्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। प्रत्येक रक्तदाता को हेल्मेट और टी-शर्ट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।
Advertisements
Advertisements

