जमशेदपुर : गोविंदपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों को समर्पित रहा। उनके एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी समाज और राजनीति को दिशा प्रदान करती है।
इस अवसर पर सतीश सक्सेना, जगदीश मिश्रा, शंभू शरण, चंद्रशेखर सिंह, मुकद्दर शर्मा, मधु सिंह, पवन लाल दास, बैजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
