जमशेदपुर : शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक खूबसूरत रंग भरते हुए ‘निनाद’ संस्था की ओर से “Regal Reads” के दूसरे संस्करण का कैफे रीगल में शुक्रवार की शाम को आगाज हुआ, जिसने इस शाम को यादगार बना दिया. कविता, कहानी, संगीत और बुक रीडिंग के अनूठे संगम ने उपस्थित दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. पूनम महानंद और रिया ने अनोेखे अंदाज में कहानी सुनाई जो दर्शकों को कल्पनाओं के संसार में ले गई. वहीं आलोक कुमार, निशांत सिंह, डॉ. चिन्मय बनर्जी, क्षमाश्री, आलोक तिवारी और शुभम पांडेय ने अपनी कविताओं के माध्यम से गहरी भावनाएं व्यक्त कीं. श्रेयान लाहा की बुक रीडिंग ने साहित्यिक माहौल को और समृद्ध किया।
संगीत की प्रस्तुति में रिया साहा ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं “डार्क वॉइस” की बीटबॉक्सिंग ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी. हिमांशु के कीबोर्ड पर सजे सुरों ने शाम को और खास बना दिया. कार्यक्रम का संचालन जय कुमार शाही ने अपने हल्के-फुल्के अंदाज और हास्य के साथ बेहद आकर्षक तरीके से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि शहर में कला और साहित्य के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है. खास तौर पर शहर के प्रसिद्ध आरजे मनोज, आरजे राज और जानी-मानी पत्रकार अन्नी अमृता की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।
‘निनाद’ की संस्थापक पूनम महानंद और सह-संस्थापक निशांत सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शहर की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और लोगों को एक सार्थक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि “Regal Reads” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कला, संगीत और साहित्य समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।