जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा प्रकाशनगर निवासी शंभू लोहार की हत्या उसके फुफेरे भाई ने गोली मारकर 17 मार्च की रात हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ बयां नहीं कर रही है. आरोपी के विरुद्ध मृतक के पिता ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हत्या के दिन ही पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया था. शंभू को सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मारी गई थी. घटना के बाद शंभू को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थीं. मृतक सरायकेला का रहने वाला था. वह ढाई साल से गोविंदपुर में अपने एक परिचित के घर पर रह रहा था. पुलिस जल्द ही मामले कि खुलासा करेगी।



