जमशेदपुर : आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माणिक मल्लिक की पत्नी, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अधिकृत प्रत्याशी हैं, वे जनता के बीच आजसू पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर वोट मांग रही हैं। यह न केवल राजनीतिक नैतिकता के विरुद्ध है, बल्कि जनता को भ्रमित करने का प्रयास भी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
अप्पू तिवारी ने कहा कि माणिक मल्लिक स्वयं मंचों से आजसू पार्टी और पूर्व मंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का स्वयं अपना श्रेय दे बखान कर रहे हैं। यदि उन उपलब्धियों पर उन्हें इतना ही गर्व है, तो वे यह स्पष्ट करें कि उनकी पार्टी के कार्यकाल में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कौन-कौन से ठोस कार्य हुए? वे जनता के सामने मंगल कालिंदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखें और उसी आधार पर समर्थन की अपील करें।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने अपने कार्यकाल में विकास, आधारभूत संरचना, सड़क, जलापूर्ति और जनसुविधाओं के क्षेत्र में जो काम किए, वह जुगसलाई की जनता भली-भांति जानती है। आज उन कार्यों का श्रेय लेने की होड़ लगी है, लेकिन जनता अब जागरूक है और असलियत समझती है। अप्पू तिवारी ने दो टूक कहा कि दूसरों के कार्यों की उपलब्धियों के सहारे राजनीति करने के बजाय अपनी सरकार और अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। जनता अब काम के आधार पर निर्णय लेगी, न कि भ्रम और प्रचार के आधार पर।