जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास बुधवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा था। इधर, मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी मोहित सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलोक की हत्या के बाद से ही मोहित फरार चल रहा था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह साजिशकर्ता आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल थे।
Advertisements
Advertisements

