जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत चाईबासा बस स्टैंड में उस समय स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा जब मोबाइल चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर डाली तीन की संख्या में युवक चाईबासा बस स्टैंड में खड़े एक यात्री बस से यात्रियों का दो मोबाइल चोरी कर लिया, शोरगुल होने पर दो
Advertisements

Advertisements

युवक फरार हो गए वहीं एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली साथ ही चुराए गए दो मोबाइल यात्रियों को वापस करवाया जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले कर चली गई, युवक कौन है उसके अन्य साथी कौन है पुलिस पूछताछ कर रही है।
Advertisements

