जमशेदपुर : कैरेज कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री श्री रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कमलेश दुबे को अध्यक्ष चुना गया। वहीं लाइसेंसी हरि नारायण दुबे को सचिव और संजय पांडेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पूजा एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


सभा में अशोक कुमार शुक्ला, दीपू तिवारी, नारायण सिंह, लक्ष्मण उपाध्याय, महेश प्रसाद, संजय पांडेय, सूर्या प्रकाश, विजय चौधरी, के नारायण राव, छोटू, बाबुल चौधरी, बाबू लंका, राहुल पीले, विशाल पांडेय, बजरंग मुखी, रमेश गुप्ता, राजू प्रसाद, आकाश चौहान, संतोष, सियाराम पांडेय, रमेश ठाकुर, विकास पांडेय, सूरज, राहुल लंका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से रामनवमी महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
