जमशेदपुर : रांची में झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन द्वारा खेलगांव में आयोजित 4th ईस्ट ज़ोन पिकल बॉल चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्र रवि कुमार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं बिगिनर महिला एकल में मुस्कान कुमारी यादव ने भी सिल्वर मेडल हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
बिगिनर पुरुष युगल वर्ग में रवि कुमार और मयंक आदर्श की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा एडवांस मिक्स्ड डबल्स में रवि कुमार और मुस्कान कुमारी यादव की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की पूर्णिमा प्रमाणिक और स्नेहा कुमारी की जोड़ी ने भी बिगिनर महिला युगल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सौमन घोष और बिजू मंडल ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई।
टीम के कोच एवं श्रीनाथ बीएड कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री सूर्यजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत से वे देश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. एन. सिंह ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी छात्र विश्वविद्यालय की बहुमूल्य संपत्ति हैं। उनके प्रदर्शन ने संस्थान का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने आगे कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय को खेल के क्षेत्र में रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां हर प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलेगा।