जमशेदपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टेल्को मंडल कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को टेल्को क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरे सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस अवसर पर टेल्को मंडल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देबाशीष घोष ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को केवल याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। देश की तरक्की तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिले। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, संविधान की रक्षा करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोकतंत्र और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं स्थानीय लोगों ने “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।