जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में आज जयंती की पूर्व संध्या शुक्रवार की शाम मेरिन ड्राइव स्थित महाराणा चौक में भव्य आतिशबाजी एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।



हरि सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि कल दिनांक 9 मई को भुइयाडीह चौक से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। करणी सेना द्वारा जयंती समारोह को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।क्षत्रिय करणी सेना ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करें। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, राकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
