जमशेदपुर : हिंदूपीठ जमशेदपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति महोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना और प्रतिदिन विशेष आरती का आयोजन किया गया. पहले दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें बिहार के नेता आनंद मोहन सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, आस्तिक महतो, विजय खां, नट्टू झा और शंभू सिंह प्रमुख रहे। दूसरे दिन महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती में भाग लिया।

तीसरे दिन आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण केंद्र, लघु उद्योग भारती और विद्या भारती के पदाधिकारी विशेष आरती में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हिंदूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बोस, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ज्योत्सना सरकार, अंकिता श्रीवास्तव समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।
