जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन समय वेतन समझौता संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है। फलस्वरूप शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों यूनियन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी जिसमें तमाम कमेटी मेंबर्स एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे । तमाम सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद यूनियन की ओर से मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपा गया। अब जल्द ही वार्ता होगी ।
Advertisements

Advertisements

