जमशेदपुर : 2 दिन पहले एक न्यूज़ प्रकाशित हुई थी जिसमें यह बताया गया था कि कपाली क्षेत्र के रोड नंबर 15 अल कबीर पॉलिटेक्निक के सामने एक बिजली का ट्रांसफार्मर 5–6 दिन से खराब पड़ा है जिसमें सम्मानित विधायिका और कपटी नगर परिषद समेत गई नेता इस कार्य को करने में सफल हो रहे थे।
जैसे ही यह जानकारी आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष को प्राप्त हुई. तो उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव जिब्रान आजाद से संपर्क किया। इसके तदोपरांत जिब्रान आजाद ने इस मामले को संज्ञान में लिया और तुरंत कार्रवाई करनी शुरू करी जिसकी बदौलत आज 350 kw का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।
इस कार्य को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष एजाज अहमद और उनकी टीम जिसमे सरायकेला खरसावां प्रभारी मोहम्मद, फैयाज, आलम ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शमशेर नगर अध्यक्ष आमिर आजम जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान जिला, महासचिव मोहम्मद वसीम अहमद समाज सेवी मोहम्मद दानिश आलम सहित आज़ाद समाज पार्टी के कई नेतागण मौजूद रहे।इस ट्रांसफार्मर के लगने से लोगों की बिजली की दिक्कत दूर हुई और सारे बस्ती वासियों ने दिल से आज़ाद समाज पार्टी एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
