जमशेदपुर : भारतीय सेना के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने हेतु भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 13 अगस्त 2025, संध्या 4:00 बजे बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान से प्रारंभ होकर वीरकुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक) तक जाएगी।
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर युवा, बुजुर्ग, माताएँ, बहनें और बच्चे सभी को आमंत्रित किया जाता है कि वे एक साथ तिरंगा लहराकर भारत माता की जयकार बुलंद करें और पूरी दुनिया को यह संदेश दें कि—
हम एक हैं, हम अडिग हैं!
विशेष आकर्षण:
• तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों के साथ नारेबाजी
• वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि
• राष्ट्रध्वज का भव्य प्रदर्शन
