जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनांक 08 जनवरी 2026 को आजादनगर थाना क्षेत्र में चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तामुलिया–कपाली लिंक रोड, पारडीह के समीप वाहन व संदिग्धों की जांच के दौरान एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार अपराधी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा हथियार कहां से लाया गया था।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
