जमशेदपुर/लोकतंत्र सवेरा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोबेरा में आगामी काली पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को 15 फीट ऊंचे काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत रूप से पंडित जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
Advertisements

इस अवसर पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, अध्यक्ष गीता देवी, सचिव ममता देवी, कोषाध्यक्ष जसबीर कौर सहित समिति के सक्रिय सदस्य सौरव कुमार, मलिक, रोहित, दीपक एवं अन्य युवा सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन के पश्चात सभी ने एकजुट होकर पूजा की सफलता और समाज में सुख-शांति की कामना की।
