भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से लिया आशीर्वाद, काले ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं, विजयी भव: का दिया आशीर्वाद
जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पूरी सक्रियता से अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति निष्ठा को मजबूत करते हुए गुरुवार को उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की। इसी क्रम में, पूर्णिमा साहू ने भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
काले ने उन्हें मिठाई खिलाकर न सिर्फ अपनी शुभकामनाएं दीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संस्कारों का भी जिक्र किया। उन्होंने पूर्णिमा साहू की परिश्रम, समर्पण और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें चुनावी विजय का आशीर्वाद दिया। पूर्णिमा साहू के द्वारा लगातार पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेना दर्शाता है कि वे भाजपा के आदर्शों का पालन करते हुए नेताओं एवं जनता के प्रति सम्मान की परंपरा को और प्रगाढ़ कर रही हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का यह समर्थन न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उत्साहजनक है, बल्कि संगठनात्मक एकता और भाजपा की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक है।
वहीं, पूर्णिमा साहू ने अन्य नेताओं से भी मुलाकात की जिनमें गुरुदेव सिंह राजा, स्वर्गीय मनिंदर चौधरी के परिजन, मान्तु बनर्जी, कृष्णा साहू एवं अन्य शामिल हैं।