जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश रैली एवं प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। आम जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
भ्रष्टाचार पर चुप्पी नहीं सहेगी भाजपा : जुगनू वर्मा
आक्रोश रैली में जुगनू वर्मा ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और भ्रष्टाचार खुलेआम फल-फूल रहा है। भाजपा इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद….
इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, राधेश्याम सिंह, मधु सिंह, विकास सिंह, सतीश सक्सेना, जगदीश मिश्रा, मुकद्दर शर्मा, उपेंद्र जी, सुमित कुमार, अरविंद सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
