“हां में लिखता हूं.. हां में चीखता हूं… हां में चिल्लाता हूं.. क्यों कि जिस्म बेचकर पैसा कमाने वाले और ऊंची शान-शौकत रखने वाले.. समाज में पीठ के पीछे खुलेआम और बेखौफ होकर… समाज को कलंकित कर रहे हैं…”
होटल के आड़ में जिस्म का बिल काट रहे हो..?? न जाने कितने दिनों से समाज में गंदा संदेश बांट रहें हो..??
पड़ा छापा तो छोड़छाड़ के भाग रहे.. हो.. बताओं तो जरा ये घिनौना काम कितने दिनों से चला रहे हो..और कितने घरों को बर्बाद कर रहे हो..??
https://fb.watch/nWMK18z9pY/?mibextid=RUbZ1f
LOKTANTRA-SAVERA-NEWS : साकची थानांतर्गत आमबागान स्थित निशा टावर में संचालित होने वाले होटल सुविधा में गुरुवार की शाम करीब छह बजे पुलिस ने छापेमारी की. देह व्यापार की सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 22 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा है. जांच में कमरों से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. कई युवकों और युवतियों को आपत्तिजनक हालत पाया गया. पुलिस ने जांच के लिए होटल में काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों को भी हिरासत में लिया है. पकड़े गये लोगों को वज्र वाहन की गाड़ी में होटल से साकची थाना भेजा गया. सिटी एसपी मुकेश लुयकात ने पकड़े गए युवकों से घंटो पूछताछ की।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

