जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से कीताडीह की ओर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिलहाल थम गई है। झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई अधूरी रहने के कारण अदालत ने फैसला आने तक दुकानों पर बुलडोजर नहीं चलाने का संकेत दिया है। इस फैसले से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ दुकानदारों की धड़कनें भी थम गई हैं।

हाईकोर्ट में सुनवाई अधूरी, कार्रवाई पर रोक…..
सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने फिलहाल किसी तरह की कठोर कार्रवाई से परहेज करने का रुख अपनाया है। अब मामले की अगली सुनवाई आज मंगलवार को होगी।
दुकानदारों की मांग……
दुकानदारों का कहना है कि…… 👉 रेलवे की खाली जमीन पर उन्हें व्यवसाय के लिए वैकल्पिक जगह दी जाए। 👉 अचानक की गई कार्रवाई से उनका रोज़गार संकट में आ गया है।
आगे क्या?……
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट से स्थिति साफ होने के बाद नए सिरे से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर शेष दुकानों पर कार्रवाई की जा सकती है। बताया गया है कि सड़क किनारे अब भी 14 से अधिक दुकानें अतिक्रमण की जद में हैं, जबकि गोलपहाड़ी क्षेत्र में भी करीब 5 दुकानें चिह्नित की गई हैं।
