जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी डोबो पूल पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई. युवती की पहचान भूइयाडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी. इसी दौरान अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. फोन पर बहस के बाद युवती ने अचानक पुल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में युवती की तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
