जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह से एक हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।

मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से अपने देवर की प्रताड़ना से मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। बताया जा रहा है कि देवर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से भारत आया था, जिसके बाद से घर में तनाव और बढ़ गया था।
दो मासूम बच्चों की मां थी महिला……
सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चों की हालत देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
पति टाटा स्टील में कर्मचारी……
मृत महिला का पति टाटा स्टील में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में जुटी, प्रताड़ना के आरोपों की हो रही पड़ताल…….
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। मृतका की मां द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि…..
👉 क्या घरेलू प्रताड़ना आज भी महिलाओं की जान ले रही है?
👉 दो मासूम बच्चों का भविष्य अब कौन संभालेगा?
फिलहाल न्यू बारीडीह इलाके में गम और गुस्से का माहौल है, और महिला के मायके पक्ष के लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
