जमशेदपुर : झारखंड पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के तहत पीयूष पांडे को जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रामगढ़ और रांची ग्रामीण क्षेत्र में एसपी के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति से शहर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद की जा रही है।
Advertisements
Advertisements
पीयूष पांडे की छवि एक अनुशासित और सक्रिय पुलिस अधिकारी की रही है। उनके नेतृत्व में जमशेदपुर में बढ़ते साइबर अपराधों और शहरी अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों को उनसे बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की अपेक्षा है।