जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ताजनगर निवासी शेख अफरोज (22) का शव बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना झील से बरामद किया गया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मालूम हो कि बीते 22 मार्च को अफ़रोज़ घर से लापता था. इस बीच 23 मार्च को उसकी काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या JHO5DC- 8485 मोबाइल फोन और टी शर्ट डिमना लेक से मिला था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

