जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने 8 दिसंबर 2023 को हुए सज्जाद खान उर्फ टांडा और टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वे लोग करीब ढाई साल से फरार चल रहे थे. 8 दिसंबर 2023 को मानगो थाना क्षेत्र के न्यू पुरुलिया रोड नंबर 16 स्थित आकाश साहा अपार्टमेंट के पास गोली चलाकर कुछ अपराधियों द्वारा आजादनगर ग्रीन वैली निवासी सज्जाद खान उर्फ टांडा को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
इसकी सूचना पर पुलिस की टाइगर मोबाइल के जवान आरक्षी रामदेव महतो और आरक्षी निर्मल मुंडू द्वारा अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसके बाद टाइगर मोबाइल के जवानों पर ही फायरिंग कर दिया गया था. इस घटना में टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो शहीद हो गये थे. इस कांड में कई लोगों को जेल भेजा गगया था, लेकिन इस मामले में सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा के रियारदा निवासी लुस्कू मार्डी उर्फ रोहित मार्डी और गणेश मुर्मू फरार चल रहे थे. पुलिस की टीम ने उसको धर दबोचा और फिर उसको जेल भेज दिया है।
