मुरी : हर साल की भांति सिल्ली लुपुंग टोला मेन आखड़ा में सरहुल के उपलक्ष्य पर साल की पुजा एवं परम्परागत नृत्य संगीत के साथ समप्न हो गया। संचालन सरना समिति के गोंदरा उरांव ने किया। आए सभी अतिथि एवं मेहमानों को अबीर लगाकर कान में साल की छोटी टहनी खोंसा गया।



अध्यक्ष सह मुखिया भरत सिंह मुंडा , कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण मांझी, ललित सिंह मुंडा एवं सभी सरना समिति सदस्यों की निगरानी में कार्य क्रम को समाजिक रीति रिवाज से पुरा किया गया। मुख्य अतिथि बिधायक अमित महतो ने इस अवसर पर सभी आगुन्तको को सरहुल की शुभकामनाएं दी और कहा कि सरहुल प्राकृत पूजा है, इससे आने वाली अच्छी वर्षा और खेती का अनुमान लगता है। लुपुंग टोला के मुखिया सीमा गंझु और उनके सहयोग भाई त्रिलोकी गंझु विषेश रूप से चना गुड़ और पानी का प्रबंध किया। सिल्ली के पिस्का, खपचा बेड़ा, मोदी डीह, आदि क्षेत्र से सरहुल झंडे के साथ शोभायात्रा कर आखड़ा पहुंचे। वहां आखडा में परम्परागत नृत्य संगीत चलता रहा।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी



